'कोई भी परिस्थिति हो...कोई भी प्रारूप हो, बुमराह अद्भुत हैं!', बोले क्लार्क

अमर उजाला

Thu, 9 January 2025

Image Credit : Twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए भारत के स्टार जसप्रीत बुमराह को सभी प्रारूपों का महानतम तेज गेंदबाज करार दिया।

Image Credit : Twitter

बुमराह ने पांच टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए जो किसी विदेशी तेज गेंदबाज का ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Image Credit : Twitter

क्लार्क ने ईएसपीएन से कहा, 'सीरीज खत्म होने के बाद जब मैंने बुमराह के प्रदर्शन के बारे में सोचा तो मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं।'

Image Credit : Twitter

उन्होंने कहा, 'मैं कई महान तेज गेंदबाजों को जानता हूं जिनमें कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैकग्रा शामिल हैं जिन्हें टी20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। इसलिए मैं उनके बारे में बात नहीं कर रहा।'

Image Credit : Twitter

क्लार्क ने कहा, 'लेकिन जो तेज गेंदबाज इन सभी प्रारूपों में खेला हो, अगर यह देखा जाए तो बुमराह सर्वश्रेष्ठ हैं। वह किसी भी परिस्थिति में इतने शानदार हैं।'

Image Credit : BCCI

क्लार्क ने कहा, 'यही चीज उन्हें महान बनाती है। कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी प्रारूप हो, वह अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।'

Image Credit : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना था कि अगर बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी की होती तथा कुछ और रन बनाए होते तो भारत सीरीज के निर्णायक सिडनी टेस्ट को जीत सकता था।
Image Credit : ICC/T20 World Cup

बुमराह को एससीजी टेस्ट के दूसरे दिन चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

Image Credit : Twitter

बुमराह ने अगली सुबह गेंदबाजी नहीं क्योंकि उनकी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव था लेकिन वह बल्लेबाजी करने आये। इसके बाद मेजबान टीम ने छह विकेट रहते 162 रन के लक्ष्य का पीछा कर सीरीज 3-1 से जीत ली।

Image Credit : BCCI

क्लार्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत शायद (सिडनी में) 20 रन से पीछे रह गया। मुझे लगता है कि बुमराह की टीम के पास अगर 180 की बढ़त होती और वह गेंदबाजी करते तो भारत जीत सकता था।

Image Credit : BCCI

क्लार्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि बुमराह भारतीय टीम में अन्य गेंदबाजों से काफी बेहतर हैं।' ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज 20 विकेट लेकर भारतीयों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

Image Credit : BCCI

Report: तलाक की अटकलों के बीच श्रेयस के साथ 'बिग बॉस' में एंट्री लेंगे चहल?

Twitter
Read Now