अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदतमीजी का मामला सामने आया है
बाएं हाथ के भारतीय ओपनर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई आपबीती के बारे में खुद सोशल मीडिया पर बताया है
अभिषेक शर्मा के मुताबिक वाक्या इंडिगो और उसके स्टाफ के बर्ताव से जुड़ा है। उन्होंने अपना हाल बयां करते हुए काउंटर मैनेजर की शिकायत की है। अभिषेक ने कहा कि उन्हें इतना बुरा अनुभव इससे पहले कभी नहीं हुआ
अभिषेक ने बताया कि वो सही समय पर सही काउंटर पर पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्हें बेमतलब काउंटर मैनेजर की ओर से दूसरे काउंटर पर जाने को कहा गया
अभिषेक के मुताबिक इस चक्कर में उनकी फ्लाइट छूट गई। उन्होंने खास तौर पर काउंटर मनैजेर सुष्मिता मित्तल का नाम लिया, जिनका बर्ताव उनके मुताबिक बर्दाश्त के बाहर था
अभिषेक ने आगे बताया कि उनके पास बस एक ही दिन की छुट्टी थी, लेकिन फ्लाइट छूटने के चलते वो अब बर्बाद हो चुकी है
उनके मुताबिक और भी बुरा ये हुआ कि इंडिगो की तरफ से कोई और मदद भी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि ये किसी भी एयरलाइंस के साथ उनका सबसे बुरा अनुभव है
अभिषेक को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं
वनडे में रोहित-कोहली का बोलबाला, साल 2013 से अब तक बनाए सबसे ज्यादा रन