अमर उजाला
Sat, 27 January 2024
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर मिचेल स्टार्क क्यों मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हैं
इसकी मिसाल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिसबेन में डे-नाइट टेस्ट के दौरान दी
स्टार्क ने टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामार जोसेफ को ऐसी यॉर्कर फेंकी कि वह बुरी तरह घायल हो गए
बल्लेबाजी के दौरान स्टार्क की गेंद पर शमार जोसेफ के पैर के अंगूठे पर लगी
बताया जा रहा है कि शामार जोसेफ का अंगूठा टूट गया है
जोसेफ जब पवेलियन लौट रहे थे तो स्टार्क ने उनसे मुलाकात की
चोट लगने के कारण जोसेफ कराहते नजर आ रहे थे, साथियों ने सहारा देकर उन्हें मैदान से बाहर किया
टेस्ट में अश्विन के पसंदीदा शिकार, शीर्ष पर स्टोक्स