अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क ने सनराइजर्स के खिलाफ 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट लिए
यह पहली बार है जब स्टार्क ने टी20 के किसी मैच में पांच विकेट लिए हैं। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के विरुद्ध 15 रन देकर चार विकेट लेना था
स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में चार विकेट लिए थे
फाइव विकेट हॉल के दम पर स्टार्क ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अब तक 144 टी20 मैचों में स्टार्क ने 20.15 के औसत से 201 विकेट लिए हैं
स्टार्क इसके साथ ही आईपीएल के किसी एक मैच में पांच विकेट लेने वाले दूसरे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने 35 साल 59 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की
आईपीएल में एक मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबल ने 2009 में 38 साल 183 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट लिए थे
तस्वीर में छिपी है चालाक गिलहरी, बाज की नजर वाले ही 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं