मुझे हंसी आती है जब कोई विराट की बाबर से तुलना करता है: मोहम्मद आमिर

अमर उजाला

Sun, 22 December 2024

Image Credit : ICC/BCCI
अक्सर पाकिस्तानी प्रशंसकों को बाबर आजम की विराट कोहली से तुलना करते देखा जाता है। इस पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का बयान आया है।
Image Credit : ANI/PCB
मोहम्मद आमिर ने कहा कि विराट कोहली की तुलना बाबर आजम या दुनिया के किसी भी अन्य क्रिकेटर से करने पर उन्हें हंसी आती है।
Image Credit : Social Media
क्रिकेट प्रेडिक्ट शो पर बात करते हुए आमिर ने कहा- विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं। जब उनकी तुलना बाबर आजम, स्टीव स्मिथ या जो रूट से की जाती है तो मुझे हंसी आती है।
Image Credit : BCCI
उन्होंने आगे कहा-  विराट कोहली की तुलना हम किसी से नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने भारत के लिए इतने मैच जीते हैं जो किसी एक खिलाड़ी के लिए असंभव लगता है। सिर्फ एक प्रारूप में नहीं, बल्कि तीनों प्रारूपों में।
Image Credit : BCCI
बता दें कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते दिख रहे हैं।
Image Credit : BCCI
कोहली लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पर्थ टेस्ट में शतक जड़ा था। इसके बाद फिर वह बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।
Image Credit : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
Image Credit : BCCI

वनडे में पांच विकेट हॉल के साथ रेणुका दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

X
Read Now