शमी ने अपनी गेंदबाजी से बनाए कई रिकॉर्ड, जहीर-अगरकर को पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Thu, 20 February 2025

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और इस दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली

Image Credit : BCCI

शमी सबसे कम गेंदों पर वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने यह उपलब्धि  5126 वनडे गेंदों पर हासिल की। शमी ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा जिन्होंने 5240 गेंदों पर 200 वनडे विकेट पूरे किए थे

Image Credit : BCCI

शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जहीर खान को पीछे छोड़ा दिया है। शमी विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं

Image Credit : BCCI

शमी के इन दोनों टूर्नामेंट में मिलाकर 60 विकेट हो गए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 59 विकेट हैं 

Image Credit : BCCI

इतना ही नहीं शमी भारत के लिए सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने अपने 104वें मैच में 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 133 मैच में यह मुकाम हासिल किया था

Image Credit : BCCI

शमी का 200वां विकेट जाकिर अली थे जिन्होंने 68 रन बनाए। भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक शमी का वनडे प्रारूप में औसत 25 से कम है और वह पहले ही पांच बार पांच विकेट और 10 बार चार विकेट ले चुके हैं

Image Credit : BCCI

34 वर्षीय शमी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं

Image Credit : Instagram

तस्वीर में छिपा है ऊंट, क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now