अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि आईपीएल 2025 में गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कदम ने आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बहाल कर दिया है जो लंबे समय से गेंदबाजों के लिए कब्रगाह रही है
सत्र की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था
इतना ही नहीं बीसीसीआई ने रात के मुकाबलों में ओस से निपटने के लिए दो गेंदका नियम लागू किया जिससे गेंदबाजों को बहुत राहत मिली जो गेंदबाजी नियमों में बदलाव की वकालत कर रहे थे
शमी ने कहा, लंबे समय से नियम बल्लेबाजों के पक्ष में रहे हैं लेकिन अब अंतत: चीजें थोड़ी बदल रही हैं। कोविड के बाद लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध ने गेंद को रिवर्स स्विंग कराना मुश्किल बना दिया था, लेकिन इसे हटाए जाने के बाद गेंदबाजों को अंतत: कुछ स्विंग वापस मिल सकती है
दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने ये बदलाव शमी द्वारा गेंद पर लार के इस्तेमाल के महत्व पर जोर दिए जाने के कुछ दिनों बाद लागू किए
घुटने की चोट के कारण एक साल से अधिक समय तक बाहर रहे शमी ने कहा कि लय और मानसिकता हासिल करना कठिन था
गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक हुए शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता के दीवाने, कही ये बात