अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई
कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह कोहली का टी20 में 100वां अर्धशतक है
कोहली ने आईपीएल 2025 सीजन का अपना तीसरा पचासा जड़ा और इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली
कोहली आईपीएल में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है और वह उन्हें पीछे छोड़ने से एक कदम दूर हैं
कोहली ने आईपीएल में 66वीं बार 50+ स्कोर बनाया है और वॉर्नर ने भी इस लीग में इतनी ही बार 50+ स्कोर बनाया है
आरसीबी की जीत से अंक तालिका में बदलाव हुआ है। आरसीबी छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है
300 टी20 मुकाबला खेलने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार