अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
धवन हाल ही में टाइम्स नाउ समिट 2025 में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब बेबाक अंदाज में दिए
नई गर्लफ्रैंड से लेकर दूसरी शादी तक, धवन ने सब राज पर से पर्दा हटाया। इस समिट में उन्होंने कई चीजों पर बातचीत की
समिट में जब धवन से उनकी नई गर्लफ्रैंड का नाम पूछा गया तो वह पहले तो इसे टाल मटोल करते रहे। फिर कहा- इस हॉल में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रैंड है
इसके बाद कैमरा एक लड़की की तरफ घूमा जो कि ठीक उस लड़की तरह दिख रही थी, जिसने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान धवन के साथ भारत का मैच देखा था
This browser does not support the video element.
चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ उस लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ था। धवन के साथ मैच देखने वाली उस लड़की का नाम सोफी शाइन है, जो कि आयरलैंड की हैं
ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि क्या मजाक-मजाक में धवन ने अपनी नई गर्लफ्रैंड के बारे में बता दिया है
सोफी शाइन भारत में ही हैं और पारंपरिक परिधानों में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साड़ी में उनके इंस्टग्राम पेज पर कई तस्वीरें हैं
सोफी ने भारत में होली भी खेली थी। इतना ही नहीं वह भारत पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भी मौजूद रही थीं
धवन का आयषा मुखर्जी से 2023 में तलाक हुआ था उसके बाद वह फिलहाल सिंगल लाइफ बिता रहे हैं। धवन की आयषा से 2012 में शादी हुई थी
इन दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। आयशा जोरावर के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं
धवन अपने बेटे से काफी समय से नहीं मिल पाए हैं और इसको लेकर वह इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट करते रहते हैं
समिट में इसके बाद धवन से जब दूसरी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- जब मन करेगा तब कर लूंगा।
धवन ने कहा- क्या दिक्कत है! गब्बर ने कोई तारीख बताने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी उनके मौज मस्ती के दिन हैं
लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने जोस बटलर