केएल राहुल ने शतक लगाकर इस मामले में कोच गंभीर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Fri, 3 October 2025

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक लगाया। राहुल के बल्ले से करीब नौ साल बाद घरेलू जमीन पर टेस्ट निकला है

Image Credit : BCCI

भारतीय सरजमीं पर राहुल का यह दूसरा टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 190 गेंदों पर शतक पूरा किया। राहुल शतक लगाने के बाद हालांकि, ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए

Image Credit : BCCI

राहुल इसके साथ ही ओपनर के तौर पर टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं और उन्होंने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है

Image Credit : BCCI

ओपनर के तौर पर राहुल का यह 10वां टेस्ट शतक था और वह भारत के लिए ओपनर रहते सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं

Image Credit : BCCI

इस मामले में राहुल से आगे फिलहाल सुनील गावस्कर (33 शतक), वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) और मुरली विजय (12 शतक) हैं

Image Credit : BCCI

राहुल ने गंभीर और रोहित को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने ओपनर रहते भारत के लिए टेस्ट में नौ-नौ शतक लगाए हैं

Image Credit : BCCI

कॉमन दोस्त के जरिए मिले..प्यार हुआ और अब शादी, अभिषेक की बहन कोमल की लव स्टोरी

abhisheksharma_4 (instagram)
Read Now