अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
आईपीएल 2024 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा
हालांकि, इस मैच में दिनेश कार्तिक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। वह इस मैच में खाता नहीं खोल सके थे
उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड जुड़ गया है
कार्तिक अब तक आईपीएल में 18 बार खाता नहीं खोल सके हैं। रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल 17-17 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं
सुनील नरेन और पीयूष चावला 16-16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। हालांकि, कार्तिक के आउट होने से आरसीबी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा
आरसीबी ने दिल्ली को 47 रन से हरा दिया और 12 अंक के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई
ये हैं देश के सबसे बड़े बस स्टेशन