अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली
कोहली ने लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक लगाया जो उनका आईपीएल में 63वां पचासा है। कोहली इसके साथ ही आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए
लखनऊ के खिलाफ पचासा जड़ते ही वह इस मामले में डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए। इससे पहले कोहली और वॉर्नर संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में 62 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था
कोहली वॉर्नर से आगे निकलने से एक अर्धशतक दूर थे और लखनऊ के खिलाफ वह ऐसा करने में सफल रहे
शिखर धवन 51 अर्धशतक के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं
मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने आईपीएल में 46 अर्धशतक लगाए हैं
लालू यादव ने रखा पोते का ऐसा नाम, गूगल पर मतलब खोजने लगे लोग