अमर उजाला
Sat, 21 June 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए हैं
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दूसरे दिन बारिश का भी साया रहा जिस कारण इंग्लैंड की पारी शुरू होने में देरी हुई
इंग्लैंड की पारी शुरू होने पर जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में मेजबान टीम को झटका दिया और जैक क्रावले को पवेलियन भेजा
बुमराह ने पहले ओवर ही अंतिम गेंद पर क्रावले को स्लिप में करुण नायर के हाथों कैच कराकर आउट किया। क्रावले छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए
बुमराह इसके साथ ही 2021 से टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह के नाम इस दौरान आठ विकेट लिए हैं और वह सूची में शीर्ष पर आ गए हैं
बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने 2021 से टेस्ट मैच के पहले ओवर में सात-सात विकेट लिए हैं
क्या आप तस्वीर में ढूंढ सकते हैं आईसक्रीम?