रोहित शर्मा ने कपिल देव और अजहरुद्दीन के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

अमर उजाला

Sat, 26 October 2024

Image Credit : twitter

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों पुणे टेस्ट के तीसरे ही दिन 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : twitter

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम 245 रन पर ही ऑलआउट हो गई

Image Credit : BCCI

कप्तान के तौर पर 15 में से रोहित ने घरेलू जमीन पर टेस्ट में चौथा मैच गंवाया और इसके साथ ही कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे पूर्व कप्तानों के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली 

Image Credit : twitter

रोहित के अलावा कपिल और अजहरुद्दीन ने भी घर में चार-चार टेस्ट मैच गंवाए हैं

Image Credit : BCCI

भारत के लिए घरेलू जमीन पर सर्वाधिक टेस्ट मैच गंवाने का अनचाहा रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के नाम है जिन्होंने 27 टेस्ट मैचों में नौ मैच गंवाए थे 

Image Credit : BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम और तीसरा मुकाबला एक नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा

Image Credit : Screen Grab

आईपीएल 2025 में खेलेंगे धोनी? एक शो के दौरान कही यह बात, जानें

PTI
Read Now