अमर उजाला
Tue, 26 November 2024
आईपीएल की मेगा नीलामी खत्म हो चुकी है। इसमें 182 खिलाड़ियों पर बोली लगी और 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए
सनराइजर्स हैदराबाद से पिछला कई सत्र खेलने वाले भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा
आरसीबी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, संयोगवश आईपीएल में इस रकम में बिकने वाले ज्यादातर खिलाड़ी लीग में फेल रहे हैं।
आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो नीलामी में इस राशि में बिके और उनका प्रदर्शन कैसा रहा...
आईपीएल 2020 में मैक्सवेल ने 13 मैचों में 101.88 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए थे। वह न तो कोई छक्का लगा सके और न ही एक भी अर्धशतक लगा सके
हसरंगा ने 2022 में 16 मैचों में 26 विकेट लिए थे, लेकिन 2023 में वह आठ मैचों में महज नौ विकेट ले पाए थे। हालांकि, दोनों सीजन में इस ऑलराउंडर का बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा
हर्षल ने 2022 में 15 मैचों में 19 विकेट लिए थे। यह गेंदबाज उससे पिछले सीजन यानी 2021 में 32 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर रहा था
शार्दुल ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट भी 9.79 का रहा था। शार्दुल 2023 में सात विकेट और 2024 (CSK) में पांच विकेट ले सके
पूरन ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 306 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 144.34 का रहा था। वह सिर्फ दो अर्धशतक लगा सके थे
भुवी को आईपीएल 2025 के लिए बेंगलुरु ने साइन किया है। अब उन पर सभी की नजरें होंगी
IPL Auction: स्टार्क से सुंदर तक....इन स्टार खिलाड़ियों की कीमत में हुई कटौती, देखें