अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार पारी के दम पर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है
रोहित सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए और टीम को नौ विकेट से मिली जीत में अहम योगदान दिया
रोहित को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। आईपीएल में रोहित का यह 20वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है और वह ओवरऑल तीसरे स्थान पर हैं
इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में आरसीबी के विराट कोहली को पीछे छोड़ा दिया है
कोहली ने आईपीएल में 19वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है और वह सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है जिन्होंने अपने करियर में 25 बार यह पुरस्कार जीता है
क्रिस गेल 22 बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं और वह इस सूची में रोहित से आगे दूसरे स्थान पर हैं
BCCI अनुबंध में कैसे शामिल होते हैं खिलाड़ी, किस ग्रेड में कितनी सैलरी? जानें