अमर उजाला
Sun, 27 October 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है
भारतीय टीम ने इसके लिए टीम भी घोषित कर दी है। आइए देखते हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं जिन्होंने 34 मैचों में 3262 रन बनाए हैं और उन्होंने नौ शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं
दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 29 मैचों में 2555 रन बनाए हैं
वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ क्रमशः 2434 रन और 2143 रन बनाकर तीसरे और चौथे स्थान पर हैं
ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने 22 मैचों में 2049 रन, जबकि इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुने गए चेतेश्वर पुजारा ने 24 मैचों में 2033 रन बनाए हैं
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 24 मैचों में अबतक 1979 रन बनाए हैं और वह इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर हैं
सक्रिय खिलाड़ियों में हालांकि दोनों टीमों में फिलहाल कोहली ही सबसे आगे हैं, पुजारा ने भले ही संन्यास नहीं लिया है लेकिन वह इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे हैं इसलिए कोहली सबसे आगे हैं
इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है CSK, हरभजन सिंह ने बताए नाम