अमर उजाला
Tue, 2 July 2024
भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में शानदार रहा
अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को जीत दिलाने में उनका योगदान अहम रहा
अर्शदीप ने मौजूदा टी20 विश्व कप के दौरान डेथ ओवर में 8.2 की इकॉनोमी से नौ विकेट लिए और इस दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने भी नौ विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनोमी दर 8.9 रही और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस आठ विकेट के साथ डेथ ओवरों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज रहे
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान सात विकेट अपने नाम किए और उनकी इकॉनोमी 4.4 की रही
टी20 विश्व कप के हर संस्करण में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी