मौजूदा आईपीएल सीजन पावरप्ले में दिल्ली ने गंवाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

अमर उजाला

Mon, 5 May 2025

Image Credit : IPL/BCCI

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छी नहीं रही है और उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है 

Image Credit : IPL

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

Image Credit : ANI

दिल्ली की झटके से शुरुआत हुई। पैट कमिंस ने करुण नायर को पहली ही गेंद पर आउट किया। कमिंस की गेंद करुण के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में गई

Image Credit : SRH Twitter

दिल्ली की पारी इसके बाद लड़खड़ाती रही और उसने पावरप्ले में 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसी के साथ दिल्ली की टीम ने इस सीजन एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया 

Image Credit : IPL/BCCI

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा आईपीएल सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीम बन गई है। दिल्ली अब तक पावरप्ले में इस सीजन 22 विकेट गंवा चुकी है 

Image Credit : PTI

दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने इस सीजन पावरप्ले में 20 विकेट गंवाए हैं

Image Credit : ANI

अपने पहले ही आईपीएल सीजन में इन आठ खिलाड़ियों ने जमाई धाक, 14 साल के वैभव भी शामिल

IPL/BCCI
Read Now