युवराज, सहवाग, सचिन और गांगुली को फिर साथ खेलते देखना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

अमर उजाला

Sun, 6 April 2025

Image Credit : ANI

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने उन खिलाड़ियों की सूची का खुलासा किया, जिन्हें वह फिर से एक साथ खेलते देखना चाहेंगे

Image Credit : ANI

धोनी फिलहाल आईपीएल के 18वें सीजन में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम की शुरुआत मौजूदा सत्र में अच्छी नहीं रही है और उसे चार में से तीन मैचो में हार मिली है, जबकि टीम ने एक मैच जीते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी से पूछा गया कि वह अतीत के किन खिलाड़ियों को साथ खेलते देखना चाहेंगे? इस पर पूर्व भारतीय कप्तान ने पुराने साथियों का जिक्र किया और कहा कि वह वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और युवराज सिंह को फिर से एक साथ खेलते देखना चाहेंगे

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी ने एक पॉडकास्ट में कहा, हां, मैं अपने भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही रहूंगा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन पारी की शुरुआत करें। खूबसूरती यह है कि जब आप उन्हें खेलते हुए देखेंगे, तो आपको लगेगा कि उनके जैसा कोई और नहीं है। लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जो उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इसलिए यह बहुत मुश्किल हो जाता है कि किसका चयन किया जाए, लेकिन बड़े होते हुए हम सभी ने इन खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते हुए देखा है

Image Credit : IPL

धोनी ने इस दौरान युवराज सिंह के 2007 टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंदों पर लगाए छह छक्कों का जिक्र भी किया

Image Credit : aalimhakim

धोनी ने कहा, जब युवी छह छक्के मार रहा था, तो कोई किसी अन्य बल्लेबाज को खेलते नहीं देखना चाह रहे थे, इसलिए मुझे किसी को क्यों चुनना चाहिए, मैं यही सोच रहा था

Image Credit : PTI

सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले 10 कोच, लिस्ट में पोंटिंग समेत ये दिग्गज

ANI
Read Now