अमर उजाला
Sun, 27 August 2023
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कई खिलाड़ियों को स्टार बनाया
धोनी द्वारा स्टार बनाए गए कई खिलाड़ी सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ें तो कुछ गुमनाम हो गए
धोनी का हाथ हटते ही गुमनाम होने वाले पांच खिलाड़ियों के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं
गोवा के शादाब जकाती 43 साल के हो चुके हैं, उन्होंने आईपीएल में चेन्नई को कई मैचों में जीत दिलाई थी
2009 से 2017 तक आईपीएल का हिस्सा रहे जकाती ने साल 2019 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया
चेन्नई के लिए पहले सीजन में मनप्रीत गोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था, इससे उनका चयन 2008 एशिया कप के लिए हुआ था
मनप्रीत गोनी भारत के लिए खेले, लेकिन खराब फिटनेस और लगातार चोटों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया
उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स का मुख्य तेज गेंदबाज बनाया था
सुदीप ने 2009 और 2010 के आईपीएल सीजन में भाग लिया था, उन्होंने भारत के लिए चार वनडे में तीन विकेट लिए थे
2016 आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बनने वाले पवन नेगी को भी धोनी ने ही चमकाया
40 साल के नेगी का फिलहाल कोई अता-पता नहीं है, उन्होंने 2012 से 2019 तक अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए क्रिकेट खेला
पवन नेगी को टी20 विश्व कप और एशिया कप में भी खेलने का मौका मिला, लेकिन वह लंबे समय टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए
ऑस्ट्रेलिया के डग बोलिंगर साल 2010 से 2012 तक आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में थे
बोलिंगर ने 27 मैच में 37 विकेट भी लिए, वह ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ नीदरलैंड्स की टीम से भी खेले और लंबे समय से एक्शन से दूर हैं
Photos: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का हॉट अवतार