अमर उजाला
Mon, 20 March 2023
आईपीएल में कई दिग्गज शतक नहीं लगा सके, कुछ ने संन्यास ले लिया और कुछ संन्यास लेने वाले हैं
हर सीजन में खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है
धोनी ने 228 मैचों में 4878 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए
धोनी के फैंस को उनसे आईपीएल में एक शतक की उम्मीद है
सौरव गांगुली ने पांच सीजन में 1349 रन बनाए, उन्होंने सात अर्धशतक लगाए लेकिन शतक नहीं लगा पाए
रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में 201 मैच खेले, इस दौरान उन्होंने 4950 रन बनाए
उथप्पा ने आईपीएल में 27 अर्धशतक लगाए, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए
कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर भी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए
गौतम गंभीर ने 154 मैचों में 4218 रन बनाए, उन्होंने 36 बार अर्धशतकीय पारी खेली
222 आईपीएल मैच खेलने वाले दिनेश कार्तिक भी शतक नहीं लगा पाए, वह आरसीबी के लिए खेलते हैं
कार्तिक ने 4262 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 97 रन रहा है
महिला प्रीमियर लीग के सबसे तेज अर्धशतक