अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत का लगातार तीसरा आईसीसी सीमित ओवरों का फाइनल है। इससे पहले टीम इंडिया 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में भी पहुंची थी।
तीनों ही टूर्नामेंट भारत ने रोहित की कप्तानी में खेले थे। ऐसे में अब उनकी तुलना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाने लगी है।
धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाते हैं। आइए उनके और रोहित के बीच आईसीसी सीमित ओवर के टूर्नामेंट में किसके आंकड़े बेहतर हैं, ये जानने की कोशिश करते हैं...
वहीं, धोनी ने इस तरह के टूर्नामेंट्स में 58 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और 40 मैचों में जीत हासिल की थी। 14 मैच टीम इंडिया ने गंवाए। दो मैच टाई और दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं। उन्होंने आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में 22 मैचों में कप्तानी की और भारतीय टीम ने 16 मैच जीते। चार में हार मिली और दो मैच बेनतीजा रहे
विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 19 मैचों में कप्तानी की और 13 जीत। छह में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा
ब्लू साड़ी पहनकर RCB की एलिस पेरी ने लूटी महफिल, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश