अमर उजाला
Sat, 20 April 2024
बॉलीवुड इंडस्ट्री का खेल जगत से बहुत पुराना नाता रहा है। अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती हैं जहां किसी हसीना का दिल किसी खिलाड़ी के लिए धड़कने लगता है
कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं जिन्होंने खिलाड़ियों से शादी कर ली। इसमें अनुष्का शर्मा, नताशा स्टैनकोविक, गीता बसरा, शर्मिला टैगौर का नाम शामिल है
जहां कई बार ये रिश्ते शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो वहीं ऐसा भी हुआ जब दो लोगों का नाम तो जुड़ा लेकिन ये रिश्ता आगे तक नहीं चल पाया
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिनके अफेयर की खबरें खूब चर्चा में आई थीं
एक वक्त ऐसा था जब इंडस्ट्री में नई नई आईं दीपिका का नाम महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा था
हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे
साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जोड़ा गया था। असिन और राय लक्ष्मी संग भी धोनी के लिंकअप की खबरें सामने आईं थीं
वहीं फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू करने के बाद दीपिका का नाम भी माही संग जुड़ने लगा। एक रैंप वॉक में दीपिका और धोनी साथ नजर भी आए थे
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में दीपिका धोनी को चियर करती नजर आईं थीं। इस मैच के लिए धोनी ने ही दीपिका को बुलाया था
सिर्फ इतना ही हीं ये भी कहा गया था कि धोनी ने अपने लंबे बाल दीपिका के कहने पर ही काटे थे क्योंकि दीपिका को धोनी के छोटे बाल अच्छे लगते थे
हालांकि ये सारी बातें सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आईं। दीपिका और धोनी में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया
यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि धोनी ने दीपिका से दूरी इसलिए बना ली थी क्योंकि युवराज का नाम दीपिका से जुड़ने लगा था। इसके बाद उन्होंने साक्षी से शादी कर ली थी
वहीं दीपिका और युवराज के अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में आईं थीं। हालांकि इस रिश्ते को भी काफी नाम नहीं मिला
इसके बाद युवराज सिंह ने हेजल से शादी कर ली और अब दीपिका रणवीर की पत्नी बन चुकी हैं
भारत में मिला 'वासुकी' नाग का अवशेष, जानिए इस 50 फीट लंबे सांप की खासियत