अमर उजाला
Wed, 13 November 2024
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान किया
धोनी 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अपने गृह नगर रांची में समय बिताते हैं
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है जिसमें 43 सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है
धोनी के मतदान करने पहुंचने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह साक्षी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करने पहुंचे
धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली बड़ी नीलामी से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था
धोनी के अलावा सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और रवींद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये) में रिटेन किया था
IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने पार्थिव पटेल को बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया