नए लुक में छा गए गुरू! पांच महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने घटाया 33 किलो वजन
अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
Image Credit : navjotsinghsidhu
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चाओं में हैं।
Image Credit : twitter
इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण उनका वजन है।
Image Credit : twitter
दरअसल, मशहूर कमेंटटेटर ने महज पांच महीने में 33 किलो वजन कम कर लिया है।
Image Credit : X @StarSportsIndia
इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने पहले और अब की तस्वीर साझा करते हुए वजन कम करने की बात लिखी।
Image Credit : navjotsinghsidhu
सिद्धू ने लिखा- पहले और बाद में... अगस्त से पांच महीने से भी कम समय में 33 किलोग्राम वजन कम किया है... यह सब इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प, प्रक्रिया और प्राणायाम, वजन प्रशिक्षण और लंबी सैर द्वारा सुगम अनुशासित आहार के बारे में था... असंभव कुछ भी नहीं है दोस्तों - 'पहला सुख निरोगी काया'।
Image Credit : navjotsinghsidhu
सिद्धू की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Image Credit : mansimrat_riar
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा कई देशों की आबादी से भी ज्यादा