'राजा के गिरने से शतरंज का खेल खत्म होता है', रोहित के टीम से बाहर होने पर भड़के सिद्धू

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : Navjot Singh Sidhu X/ BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है।
Image Credit : ICC
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को ड्रॉप करने का फैसला लिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 
Image Credit : BCCI
रोहित के प्लेइंग 11 से बाहर होने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा- हमें अपने नायकों को नीचा दिखाने की आदत है...छह महीने पहले इस आदमी (रोहित शर्मा) ने भारत के लिए टी20 विश्व कप जीता था।
Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

सिद्धू ने आगे कहा- जब सीरीज के दौरान कप्तान को हटा दिया जाता है तो यह मनोवैज्ञानिक रूप से गलत संकेत देता है...'जब राजा गिर जाता है तो शतरंज का खेल खत्म हो जाता है'... इस मोड़ पर ऐसा नहीं होना चाहिए था...जीत या हार के लिए किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

Video Credit :
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला खामोश रहा है।  तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना पाए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 9, 3, 10, 6 और 3 रन की पारियां खेली हैं।
Image Credit : Screen Grab
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में वह तीन टेस्ट में महज 93 रन बना पाए थे। भारतीय टीम घर में न्यूजीलैंड से 3-0 से हार गया था।
Image Credit : twitter

बुमराह के अलावा किसे मिल सकती है टेस्ट टीम की कप्तानी? रोहित ने दिया जवाब

BCCI
Read Now