अमर उजाला
Fri, 12 July 2024
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को हाल ही में मुख्य कोच बनाया गया है
उनके कार्यकाल की पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली जाएगी। 26 जुलाई से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी
आज हम आपको गौतम गंभीर की नेटवर्थ के विषय में बताएंगे
गंभीर का घर दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए है
इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राजेंद्र नगर और करोल बाग इलाके में ही उनके ऐसे तीन मकान हैं जिनकी कुल कीमत 15 करोड़ के आस-पास है
पूर्व सांसद के पास इसके अलावा लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास हमर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गंभीर कुल 147 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं
उनकी सालाना इनकम लगभग 12.40 करोड़ रुपए है
कोहली-रोहित नहीं, एंडरसन ने इस भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी का लुत्फ उठाया