विंडीज-इंग्लैंड सीरीज से नया नियम, 60 सेकंड में फेंकना होगा अगला ओवर

अमर उजाला

Tue, 12 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

ओवरों के बीच में लगने वाले समय को सीमित करने के लिए ‘स्टॉप क्लॉक’ ट्रायल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ शुरू होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्रायल की शुरुआत मंगलवार को बारबडोस में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी

Image Credit : sportskeeda

आईसीसी ने बयान में कहा कि ‘स्टॉप क्लॉक’ से ओवरों के बीच लगने वाले समय को सीमित किया जाएगा।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसका मतलब है कि गेंदबाजी टीम को पिछला ओवर पूरा करने के 60 सेकंड के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने के लिए तैयार होना होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

पारी में तीसरी बार ऐसा करने में नाकाम रहने पर (दो चेतावनी के बाद) क्षेत्ररक्षण टीम के खिलाफ पांच रन की पेनाल्टी लगाई जाएगी।

Image Credit :

आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, ‘हमारा ध्यान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेल की गति में इजाफे के तरीके ढूंढने पर है।’

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘सफेद गेंद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक ट्रायल से पहले 2022 में खेलने की नई परिस्थितियों को सफलतापूर्वक लागू किया गया

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके के अनुसार निर्धारित समय में अगर टीम अंतिम ओवर की पहली गेंद फेंकने की स्थिति में नहीं होती है तो उसे अंदरूनी घेरे के बाहर सिर्फ चार क्षेत्ररक्षकों को खड़ा करने की स्वीकृति होगी

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्रायल खत्म होने के बाद स्टॉप क्लॉक ट्रायल के नतीजों का आकलन किया जाएगा

Image Credit : अमर उजाला

पाकिस्तान के लिए 77 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास

सोशल मीडिया
Read Now