अमर उजाला
Tue, 28 March 2023
टी20 मैच में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने पर सुपर ओवर खेला जाता है, जिसमें दोनों टीमों को छह-छह गेंद खेलनी होती हैं
मैच में बाद में बैटिंग करने वाली टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है और छह गेंद खेलकर टारगेट सेट करती है
सुपर ओवर में अगर छह गेंदों के अंदर एक टीम के दो विकेट गिर जाते हैं तो पारी वहीं समाप्त हो जाती है, फिर विपक्षी टीम को उस स्कोर को चेज करना होता है, जो सामने वाली टीम ने बनाए हैं
अब तक 15 सीजन में कुल 14 बार सुपर ओवर वाले मैच हुए हैं, सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में दो सुपर ओवर हुए हों
2020 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में स्कोर बराबर रहने के बाद पहले सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहा था, फिर दूसरे सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला था
छह सीजन ऐसे रहे हैं, जिसमें एक भी सुपर ओवर नहीं खेला गया है, इनमें 2008, 2011, 2012, 2016, 2018, 2022 शामिल हैं
पिछला सुपर ओवर मुकाबला 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था, 2022 में कोई मुकाबला सुपर ओवर में नहीं गया
WPL: शतक से चूकने वाली बल्लेबाज