अमर उजाला
Thu, 21 September 2023
भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्विंग बॉलर दीपक चाहर ने विश्व कप से पहले टीम इंडिया की तारीफ की है
उन्होंने साथ ही यह भी बताया है कि मौजूदा समय में भारत का नंबर वन बॉलर कौन है? यह जानकर आपको हैरानी होगी कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी का नाम नहीं लिया
चाहर ने कहा- मैंने एशिया कप का फाइनल देखा था। सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। वह पिछले साल से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इसलिए वह हमारे नंबर वन बॉलर हैं
चाहर ने कहा- हमने पिछले काफी समय से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता था। ऐसे में एशिया कप जीतना शानदार रहा। विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को इससे काफी आत्मविश्वास मिलेगा
चाहर ने बुमराह की वापसी पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा- क्रिकेट में विकेट मिलना हमारे नियंत्रण में नहीं है। निर्भर यह करता है कि आप कैसी गेंदबाजी करते हैं
चाहर ने कहा- कभी-कभी आप अच्छी गेंदबाजी नहीं भी करते हैं और विकेट मिल जाता है। मुझे लगता है कि बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। हमारे विश्व कप जीतने की काफी संभावना है
साल के पसंदीदा समय में सारा तेंदुलकर का देसी अंदाज