अमर उजाला
Tue, 22 October 2024
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का मानना है कि सही समय पर फॉर्म में चल रहे जो रूट की बराबरी केवल न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ही कर सकते हैं।
रूट और विलियम्सन 'फैब फोर' के प्रसिद्ध चेहरों में से हैं, जिसमें विराट कोहली और स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं।
हालांकि, समय के साथ, रूट ने धीरे-धीरे अपने शीर्ष प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा हासिल किया है।
इस 33 वर्षीय बल्लेबाज के मौजूदा रिकॉर्ड में 12,716 रन हैं और वह भारत के क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर टेस्ट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज बनने से सिर्फ 3,206 रन दूर हैं।
कुक ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस समय मुझे किसी और को जो रूट की तरह खेलते हुए देखना अच्छा लगता है वह विलियम्सन हैं और मुझे विलियम्सन को देखना अच्छा लगता है
कुक ने आईसीसी द्वारा आयोजित एक इंटरव्यू के दौरान कहा- सभी अद्भुत खिलाड़ी हैं, सभी बहुत अलग हैं, लेकिन एक चीज जो उन्हें एकजुट करती है, वह है रनों की भूख और सुधार करते रहने की इच्छा।
रूट मौजूदा समय में पाकिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। विलियम्सन को भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है।
हालांकि, वह ग्रोइन में खिंचाव के कारण बंगलूरू में पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। वह दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे क्योंकि कोच गैरी स्टीड ने उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि की है।
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कजान पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत