अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
रोहित शर्मा फिलहाल अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। T20I से संन्यास लेने के बाद वह सिर्फ वनडे और टेस्ट खेल रहे हैं और कप्तानी कर रहे हैं
वहीं, टी20 की कमान सूर्यकुमार के हाथों में है। यह तय नहीं है कि रोहित 2027 में होने वाले विश्व कप में खेलेंगे या नहीं। ऐसे में भारत को नया कप्तान नियुक्त करना होगा
इस रेस में कई खिलाड़ी हैं। इनमें शुभमन गिल से लेकर ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन कपिल देव की सोच कुछ और ही है
हालांकि, भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव इनमें से किसी को कप्तान बनते नहीं देखना चाहते। वह चाहते हैं कि सफेद गेंद प्रारूप और लाल गेंद प्रारूप के लिए भारत का अलग-अलग कप्तान हो
ग्रेटर नोएडा में पीजीटीआई प्रो इवेंट के दौरान कपिल देव ने माय खेल वेबसाइट से कहा कि वह हार्दिक पांड्या क वनडे और टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करते देखना चाहते हैं
कपिल ने कहा- वैसे तो इसके लिए कई दावेदार हैं, लेकिन मेरी पसंद हार्दिक पांड्या हैं। पांड्या अगले आईसीसी इवेंट के लिए अपने ईर्द गिर्द टीम बनाने की क्षमता रखते हैं
पांड्या द्रविड़ के कोच रहते टीम इंडिया के वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान थे। हालांकि, गंभीर के कोच बनने के बाद उन्हें लीडरशिप रोल से हटा दिया गया
सूर्यकुमार को टी20 का कप्तान बना दिया गया, जबकि शुभमन गिल को वनडे में उपकप्तान बनाया गया। कपिल ने हार्दिक से टेस्ट भी खेलने की सलाह दी
टेस्ट में रोहित के डिप्टी कैप्टन जसप्रीत बुमराह हैं। संयोग की बात यह है कि सूर्यकुमार, रोहित और बुमराह तीनों आईपीएल में हार्दिक की कप्तानी में खेल रहे हैं।
'DSP सिराज ने हैदराबाद में ट्रेविस हेड को किया अरेस्ट', मीम्स की आई बाढ़