अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
आगामी इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट से दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया
अब इंग्लैंड दौरे के लिए भारत को दो दिग्गजों के रिक्त स्थान को भरने की चुनौती है। हालांकि, भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन युवा खिलाड़ी के कंधे पर चुनौती देखने लायक होगी
चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट के सामने इनमें सबसे बड़ी चुनौती कोहली द्वारा खाली किए नंबर चार की होगी। सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद कोहली इस नंबर पर 2013 में से बल्लेबाजी कर रहे थे
भारत के पास कई विकल्प हैं, लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि उन्हें शुभमन गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। आगामी दौरे के लिए गिल का भारत का टेस्ट कप्तान बनना भी लगभग तय माना जा रहा है।
जाफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि शुभमन नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। वह सीमित ओवरों के प्रारूप में ओपनिंग करते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें नंबर चार पर आना पड़ सकता है
नंबर चार पर गिल के अलावा केएल राहुल से भी बल्लेबाजी कराने की बात की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड दौरे के लिए साई सुदर्शन का चुना जाना भी तय माना जा रहा है। वह ओपनिंग करते दिखाई पड़ सकते हैं
हालांकि, जाफर का मानना है कि यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल से ही ओपनिंग कराई जाए। राहुल के बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ न किया जाए और किसी और बल्लेबाज को उनके बाद भेजने के बारे में सोचा जाए
जाफर ने कहा, 'राहुल और यशस्वी ने BGT में सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। मुझे लगता है कि केएल को ओपनिंग करना जारी रखना चाहिए। सुदर्शन भरोसेमंद दिखते हैं, और उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी कराया जाए।'
गुजरात टाइटंस में गिल के साथ ओपनिंग करने वाले सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिए पसंद के रूप में उभरे हैं। आईपीएल 2025 में वह 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं, हालांकि उनका टेम्परामेंट और धैर्य है जो लोगों को काफी पसंद आया है
हालांकि, भारत किस क्रम में जायसवाल, राहुल, सुदर्शन और गिल के साथ खेलता है, यह देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा। इसका फैसला कोच गंभीर समेत टीम मैनेजमेंट द्वारा लिया जाएगा
गिल और राहुल नंबर चार स्लॉट के लिए एकमात्र दावेदार नहीं हैं। उनके अलावा ध्रुव जुरेल, रजत पाटीदार, सरफराज खान और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी इस भूमिका के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन सात दावेदारों में कौन इस स्थान को पक्का करेगा, यह तो समय बताएगा
तस्वीर में छिपी है मछली, क्या आप खोज सकते हैं?