अमर उजाला
Tue, 8 August 2023
जब भी भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले की बात आती है तो उत्साह चरम पर होता है
आने वाले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप और वनडे विश्व कप में कई बार एक-दूसरा का सामना करते दिख सकते हैं
धवन ने एक फैन के नजरिए से भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात की है
वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसे अब हटा दिया गया है
धवन ने उस वीडियो में बताया कि कैसे भावना हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ 'न हारने' की रही है, चाहे आप विश्व कप जीतें या नहीं
This browser does not support the video element.
वीडियो में धवन बोलते हैं- हमेशा से यही मामला रहा है कि आप विश्व कप जीतें या नहीं, आपको पाकिस्तान को हराना होगा, लेकिन विश्व कप जीतना भी महत्वपूर्ण है
धवन ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ खेलते समय काफी उत्साह रहता है, लेकिन बहुत दबाव भी होता है
वीडियो हाल-फिलहाल का है, क्योंकि नीचे एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच की तारीख लिखी हुई आ रही है
हालांकि, अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। इसकी वजह का पता नहीं चल सका है
धवन आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं
हालांकि, इस साल धवन के एशिया कप या वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होने की बेहद कम संभावना है
इन शहरों में मरने पर लगा है बैन, जानें इसके पीछे की वजह