अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 46 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली
इस पारी के साथ ही वह विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए। उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में औसत 50.38 का है
टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ विराट कोहली और रिजवान का ही औसत 50 से ऊपर है
विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 109 पारियों में 51.75 की औसत से 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.15 का रहा है
वहीं, रिजवान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 82 पारियों में 50.38 की औसत और 127.92 के स्ट्राइक रेट से 3124 रन बनाए हैं
आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाए थे। रिजवान और फखर का फॉर्म पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है
IPL: दिनेश कार्तिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित-मैक्सवेल से आगे निकले