अमर उजाला
Thu, 23 November 2023
विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से शिकस्त दी
हालांकि, अब इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का बयान सामने आया है। ऐश्वर्या राय पर भद्दे कमेंट के बाद रज्जाक ने एक और बेतुका बयान दिया है
एक टीवी कार्यक्रम में रज्जाक ने भारत पर पिच के साथ हेरफेर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- क्रिकेट जीता है। परिस्थितियों को कभी भी एक टीम के पक्ष में करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
रज्जाक ने कहा- खुशी इस बात की है कि क्रिकेट जीता। भारत फाइनल जीत जाता तो बहुत ज्यादा अफसोस होता, क्योंकि वह परिस्थितियों का फायदा उठा रहे थे
'सैमसन को कप्तान बनाना था', शशि थरूर ने टीम चयन पर सवाल उठाए