अमर उजाला
Sun, 10 December 2023
भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच हमेशा तनावपूर्ण होता है, चाहे वह किसी भी स्तर पर खेला जाए
जीशान ने विकेट लेने के बाद भावनाओं में बह गए और रुद्र पटेल के बिल्कुल करीब आकर जश्न मनाया। हालांकि, रुद्र ने किसी भी प्रकार की कोई जवाबी प्रतिक्रिया नहीं दी
यह घटना 12वें ओवर में घटी। रुद्र कवर की तरफ गेंद को पंच करना चाह रहे थे, लेकिन बीट हो गए। भारतीय स्टार के बल्ले को चूमने के बाद गेंद विकेटकीपर को दस्तानों में चली गई
अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के मैच में पाकिस्तान के कप्तान साद बेग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था
भारत और पाकिस्तान दोनों टूर्नामेंट में अपने-अपने शुरुआती ग्रुप मैच जीतने के बाद प्रतियोगिता में आए थे। पाकिस्तान ने नेपाल और भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया
दक्षिण अफ्रीका में सूर्यकुमार का 'स्पेशल' फोटोशूट, देखकर हो जाएंगे हैरान