अमर उजाला
Fri, 22 September 2023
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है
इस टीम में भारत के 'दामाद' को भी जगह मिली है। हम शोएब मलिक की बात नहीं कर रहे। हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज हसन अली की
हसन अली को नसीम शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने 20 अगस्त 2019 को भारत के हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली शामिया आरजू से निकाह किया था
हसन और आरजू का निकाह दुबई में हुआ था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे
आरजू एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं, हसन के मुताबिक आरजू ने उनकी मुलाकात एक डिनर के दौरान हुई थी
काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद हसन ने आरजू को प्रपोज किया था
आरजू मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले की रहने वाली हैं, उनका परिवार फिलहाल दुबई में रहता है, जबकि कुछ सदस्य दिल्ली में रहते हैं
शामिया आरजू ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं
वहीं, हसन अली ने अब तक पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट, 60 वनडे और 50 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 78 विकेट, वनडे में 91 विकेट और टी20 में 60 विकेट लिए हैं
1975 से लेकर अब तक, देखें विश्व कप में कैसे बदली भारत की जर्सी