अमर उजाला
Wed, 8 February 2023
जम्मू और कश्मीर के उमरान को भारत की पेस सनसनी के रूप में जाना जाता है
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उमरान ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो भारतीय रिकॉर्ड है
उमरान की रफ्तार से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है
इसी कड़ी में पाकिस्तान के एक गेंदबाज ने उमरान को चुनौती दे डाली
पाकिस्तान के उभरते तेज गेंदबाज जमान खान ने उमरान का रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही
पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले जमान ने कहा कि वह इस सीजन में उमरान की सबसे तेज गति की गेंद के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे
जमान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए डेब्यू नहीं किया है और अब तक सात लिस्ट ए और 30 टी20 मैच ही खेले हैं
जमान का बॉलिंग एक्शन लसिथ मलिंगा से मिलता-जुलता है, उन्हें पाकिस्तान का मलिंगा कहा जाता है
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, लगता है सिर्फ एक मिनट का समय