पंजाब जीता तो खिल उठा प्रीति जिंटा का चेहरा, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Thu, 6 April 2023

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हरा दिया, इस जीत ने उन्हें पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया

Image Credit : IPL/BCCI

धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 58 गेंदों में 90 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन 34 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए

Image Credit : IPL/BCCI

जब धवन और प्रभसिमरन चौके-छक्कों की बरसात कर रहे थे, तब प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आईं, धवन ने 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

भानुका राजपक्षे एक रन, सिकंदर रजा एक रन और शाहरुख खान 11 रन ही बना सके। जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

यह मैच असम की राजधानी गुवाहाटी के बरसोपारा स्टेडियम में खेला गया, मैच के लिए आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई थी, स्टेडियम का नजारा बेहद खूबसूरत था

Image Credit : IPL/BCCI

कलाकारों ने कई लोक नृत्य भी प्रस्तुत की, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 197 रन बनाए थे

Image Credit : IPL/BCCI
कलाकारों ने स्थानीय बिहू डांस भी किया, आईपीएल में कई खिलाड़ी भी बिहू डांस कर चुके हैं, इनमें रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, राहुल तेवतिया और अर्शदीप सिंह अहम हैं
Image Credit : IPL/BCCI
फैंस राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान और दिवंगत शेन वॉर्न के पोस्टर के साथ भी मैदान में पहुंचे थे, वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने 2008 आईपीएल जीता था
Image Credit : IPL/BCCI

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी, यशस्वी जायसवाल (11) के साथ अश्विन (0) ओपनिंग के लिए उतरे थे

Image Credit : IPL/BCCI

कप्तान सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। आखिर में शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब के नाथन एलिस ने घातक गेंदबाजी की और चार विकेट झटके, उन्होंने बटलर (19), सैमसन, पडिक्कल (21) और रियान पराग (20) को आउट किया

Image Credit : IPL/BCCI
आखिरी तीन ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 53 रन चाहिए थे, तब हेटमायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर थे, 18वें ओवर में राजस्थान ने 19 रन बटोरे
Image Credit : IPL/BCCI

इस तरह इक्वेशन 12 गेंदों पर 34 रन का हो गया, तब प्रीति जिंटा काफी चिंतित हो उठी थीं और उनके चेहरे पर उदासी देखी जा सकती थी, ऐसा लग रहा था राजस्थान मैच निकाल लेगा

Image Credit : IPL/BCCI

19वें ओवर में अर्शदीप ने 18 रन दिए, ऐसे में राजस्थान को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, आईपीएल के 18.50 करोड़ रुपये के खिलाड़ी सैम करन गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने पहले हेटमायर को रन आउट किया और फिर राजस्थान को सिर्फ 10 रन बनाने दिया

Image Credit : IPL/BCCI

इस तरह पंजाब की टीम ने पांच रन से जीत हासिल की और फिर स्टेडियम में मौजूद प्रीति जिंटा और राहुल चाहर की पत्नी ईशानी चाहर के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल लौट आई

Image Credit : IPL/BCCI
फैंस धोनी के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचे थे और उनकी फिल्म के गाने को एडिट कर लिखा था- डियर माही- हमारे साथ रहो, जाने की बात न करो, फैंस ने धोनी की फिल्म के 'जब तक' गाने को एडिट किया था
Image Credit : IPL/BCCI

क्या आप जंगल में छिपे हिरण को ढूंढ सकते हैं?

Twitter
Read Now