अमर उजाला
Thu, 4 May 2023
क्रिकेट को निश्चिततओं का खेल कहा जाता है, इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है
कुछ ऐसा ही एक अंतरराष्ट्रीय मैच में हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए
थाइलैंड और फिलीपींस के बीच हुए अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ
मैच में एक टीम ने 11.1 ओवर में सिर्फ 9 रन बना सकी तो दूसरी टीम ने चार गेंदों में मैच को जीत लिया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी फिलीपींस की नौ रन पर सिमट गई
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाइलैंड ने चार गेंदों में ही मैच को समाप्त कर दिया
फिलीपींस द्वारा बनाए गए नौ रन अंतरराष्ट्रीय टी20 में न्यूनतम स्कोर नहीं है
मालदीव के नाम महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है
मालदीव की टीम 2019 में बांग्लादेश और रवांडा के खिलाफ छह-छह रन बनाकर ढेर हुई थी
प्रीति जिंटा ने जलवा बिखेरा, मैच में छाईं MI की कप्तान हरमनप्रीत