Photos: पहलगाम में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे सचिन, अंजलि-सारा भी आईं नजर

अमर उजाला

Fri, 23 February 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर फिलहाल कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर हैं और वहां के नजारों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी हैं। शुक्रवार को सचिन ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए तस्वीर साझा की

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने इंस्टा पर अपलोड किए गए फोटो के कैप्शन में लिखा- पहलगाम में हमारा पहला स्नोफॉल। सचिन के साथ अंजलि और सारा भी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन गुलमर्ग में स्थानीय लोगों के साथ गली क्रिकेट खेलते देखे गए। तेंदुलकर ने गुलमर्ग में वादियों के बीच सड़क पर एक ओवर बल्लेबाजी की

Image Credit : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर तेंदुलकर ने स्थानीय लोगों के साथ मस्ती करने और गली क्रिकेट के खेल का आनंद लेने का एक वीडियो साझा किया
Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने श्रीनगर की डल झील में परिवार संग शिकारे की सवारी का आनंद लिया। इससे पहले उन्होंने गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में तीन दिन बिताए

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने गुलमर्ग में कुछ देर स्नो बाइक भी चलाई। उन्होंने बुधवार को गुलमर्ग-श्रीनगर रोड पर कुंजर क्षेत्र में स्थित कला एवं शिल्प केंद्र का दौरा भी किया

Image Credit : सोशल मीडिया

तेंदुलकर ने बुधवार को अमन सेतु पुल का भी दौरा किया जो जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आखिरी बिंदु है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरसू में क्रिकेट बैट बनाने वाली कंपनी का दौरा किया।

Image Credit : सोशल मीडिया

मुंबई-दिल्ली के खिलाड़ियों से मिले 'किंग खान', DDLJ अंदाज में दिखीं लैनिंग

IPL
Read Now