अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं
उनादकट अब तक आठ फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं जिसमें केकेआर, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स), आरसीबी, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, राजस्थान, मुंबई इंडियंस, लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं
आईपीएल में सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड आरोन फिंच के नाम है जिन्होंने नौ टीमों के लिए खेला है। फिंच राजस्थान, पुणे वारियर्स, सनराइजर्स, मुंबई, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), आरसीबी और केकेआर के लिए खेल चुके हैं
मनीष पांडे ने आईपीएल में सात टीमों के लिए खेला है जिसमें मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं
वरुण आरोन, मुरुगन अश्विन और करुण नायर ने छह-छह आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। करुण आरसीबी, राजस्थान, दिल्ली डेयरडेविल्स, केकेआर, किंग्स इलेवन पंजाब और लखनऊ के लिए खेल चुके हैं
ईशांत शर्मा भी छह आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं जिनमें केकेआर, दिल्ली, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और पुणे शामिल है
इनके अलावा थिसारा परेरा, पार्थिव पटेल, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक ने भी छह-छह आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व किया है
गिल-पंत नहीं, इसे भारतीय वनडे-टी20 टीम की कप्तानी करते देखना चाहते हैं कपिल देव