डेब्यू टेस्ट में नो बॉल के चलते पहला विकेट मिस करने वाले खिलाड़ी

अमर उजाला

Fri, 23 February 2024

Image Credit : BCCI

आकाश दीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उन्होंने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा

Image Credit : BCCI

उन्होंने बेन डकेट, ओली पोप और जैक क्राउली को आउट किया। आकाश को अपने दूसरे ओवर और पारी के चौथे ओवर में ही विकेट मिल जाता, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया

Image Credit : BCCI

दरअसल, आकाश ने शानदार इन स्विंग गेंद पर क्राउली को क्लीन बोल्ड किया था। हालांकि, अंपायर ने ओवर स्टेपिंग के लिए उसे नो बॉल करार दिया। आकाश इससे काफी निराश दिखे

Image Credit : BCCI

टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू विकेट नो बॉल के चलते मिस करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आकाश दीप सातवें नंबर पर हैं

Image Credit : BCCI

आकाश दीप पहले छह और ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में नो बॉल पर पहला विकेट चटकाया

Image Credit : BCCI

उनसे पहले इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा, माइकल बीयर, बेन स्टोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट बिन्नी और टॉम करन हैं

Image Credit : BCCI

शूटिंग के दौरान जलेबी ढोकला देखकर भड़के हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल

IPL/BCCI
Read Now