अमर उजाला
Fri, 22 November 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुयाना का दौरा किया और उन्होंने वहां के संसद के विशेष सत्र को संबोधित किया।
पीएम मोदी का खेल से प्यार जगजाहिर है और गुयाना में उन्होंने कैरिबियाई दिग्गजों से मुलाकात की
वेस्टइंडीज के कई पूर्व क्रिकेटरों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया
इस दौरान वहां क्लाइव लॉयड, शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे कई दिग्गज मौजूद थे। शिमरोन हेटमायर, कीमो पॉल और रोमारियो शेफर्ड भी पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे
खिलाड़ियों और पीएम मोदी के बीच काफी हंसी मजाक भी हुआ और प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आए
उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- क्रिकेट से जुड़ाव! गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक सुखद बातचीत।
पीएम ने लिखा- खेल ने हमारे देशों को करीब लाया है और हमारे सांस्कृतिक संबंधों को गहरा किया है।
पर्थ टेस्ट में भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं नाथन लायन, ऐसा रहा है इस मैदान पर रिकॉर्ड