अमर उजाला
Tue, 8 August 2023
पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का मानना है कि भारत के लिए आगामी एशिया कप और विश्व कप के दौरान चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाज महत्वपूर्ण होंगे
दोनों खिलाड़ी फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस हासिल कर रहे हैं
श्रेयस की हाल ही में पीठ की सर्जरी हुई है, वहीं राहुल जांघ की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं
ओझा ने कहा- श्रेयस और राहुल विश्व कप में भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एशिया कप के लिए उन पर विचार किया जाएगा
ओझा ने एक इंटरव्यू में कहा- मुझे नहीं पता कि वे फिटनेस और रिकवरी के मामले में कहां खड़े हैं। यह चिंता का विषय है, लेकिन वे विश्व कप और एशिया कप के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं
2019 वनडे विश्व कप में भारतीय मध्यक्रम को हुई परेशानी पर के बारे में बात करते हुए ओझा ने कहा कि श्रेयस और राहुल वनडे में कंसिस्टेंट रहे हैं
ओझा ने कहा- दोनों के पास काफी अनुभव है। भारत ऐसे खिलाड़ियों और बल्लेबाजों की तलाश में है जो नंबर 4 या 5 पर अच्छी बल्लेबाजी कर सके
ओझा ने कहा- यह वो बैटिंग ऑर्डर है जहां हमें ज्यादातर समय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, 2019 विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में हार गया था
धरती से कितनी अलग है चांद की जमीन?