पलभर में बदला प्रीति जिंटा के चेहरे का भाव, क्यूट सी स्माइल के बाद उदास दिखीं

अमर उजाला

Sun, 14 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला शनिवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को आरआर ने तीन विकेट से अपने नाम किया

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, राजस्थान के लिए जीत आसान नहीं रही थी। 148 रन के लक्ष्य का पीछा राजस्थान ने 19.5 ओवर में जाकर किया

Image Credit : IPL/BCCI

एक वक्त 19वें ओवर में राजस्थान ने 138 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी

Image Credit : IPL/BCCI

क्रीज पर हेटमायर और बोल्ट थे। गेंद अर्शदीप सिंह के हाथ में थी। हालांकि, वह इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके

Image Credit : IPL/BCCI

मैच में कई बार कभी मैच पंजाब के पकड़ में रही तो कभी राजस्थान हावी दिखा। ऐसे में पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के चेहरे के भाव में भी बदलाव देखे गए

Image Credit : IPL/BCCI

मैच की शुरुआत में प्रीति फैंस को जर्सी बांटती भी दिखीं। इसके बाद चौके-छक्कों पर उन्हों खूब चीयर किया

Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद वह राजस्थान के विकेट गिरने पर भी काफी खुश नजर आईं। हालांकि, मैच खत्म होने पर वह काफी मायूस दिखी थीं

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब की टीम की यह छह मैचों में चौथी हार रही और इसका दुख प्रीति के चेहरे पर देखा जा सकता था। पंजाब का अगला मैच 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से है

Image Credit : IPL/BCCI

आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी-सोनिया समेत ये नेता

PTI
Read Now