पंजाब की जीत पर चहकीं प्रीति जिंटा, चहल और पोंटिंग को लगाया गले

अमर उजाला

Wed, 16 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2025 में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हरा दिया

Image Credit : IPL/BCCI

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 15.3 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर सिमट गई

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब ने आईपीएल में सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब की जीत के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा खुशी से चहक उठीं। मैच के बाद उनकी तस्वीर सामने आई है

Image Credit : IPL/BCCI

इसमें वह बेहद खुश दिख रही हैं। प्रीति इस सीजन अब तक लगभग पंजाब के हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रही हैं

Image Credit : IPL/BCCI

प्रीति ने खुशी में प्लेयर ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल को गले लगा लिया। चहल ने इस मैच में चार विकेट लेकर केकेआर को धराशाई कर दिया था

Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद प्रीति ने पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग और शशांक सिंह को भी गले लगाया। पोंटिंग ने इस जीत को अब तक के कोचिंग करियर की सबसे शानदार जीत भी बताया

Image Credit : IPL/BCCI

प्रीति ने अपने होम ग्राउंड पर फैंस को जर्सी भी तोहफे के रूप में दिया। वह कई मैचों में ऐसा कर चुकी हैं

Image Credit : IPL/BCCI

प्रीति जिंटा 50 साल की हैं और इस उम्र में भी उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पारी में 4+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, शीर्ष-5 में दो भारतीय

IPL/BCCI/ANI
Read Now