अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आयोजक एक बार फिर आईपीएल से डरे हुए नजर आ रहे हैं। इस वजह से उन्होंने मैच के समय में बदलाव किया है
आईपीएल के साथ सीधे प्रसारण समय के टकराव को कम करने के लिए पीएसएल प्रबंधन ने आईपीएल मैच के शुरू होने के एक घंटे बाद अपने मैच का समय निर्धारित किया है।
पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि पीएसएल मैच रात 8:00 बजे से शुरू होंगे
सलमान ने कहा- ऐसा आईपीएल मैच के शुरू होने के एक घंटे बाद कराया जाएगा। पाकिस्तानी स्थानीय समयानुसार आईपीएल मैच शाम सात बजे शुरू होते हैं।
पीएसएल शुक्रवार को रावलपिंडी में शुरू होगा। दोनों लीगों के लांच होने के बाद यह पहली बार है कि दोनों एक ही विंडो में पड़ रही हैं।
नसीर ने कहा कि इस साल की शुरुआत में व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके पास अप्रैल-मई की विंडो में पीएसएल कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
प्रियांश की शतकीय पारी से प्रभावित हुईं प्रीति जिंटा, कही दिल की बात